ख़बर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।

 

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में पूछताछ ने आपबीती बताई। वहीं बाल विकास परियोजना अधिकारी की तहरीर पर आरोपी दूल्हे, उसके भाई समेत पंडित और पीड़िता के माता-पिता पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ तारा सिंह राणा ने बताया कि चोरगलिया थाना क्षेत्र के गौलापार की रहने वाली 16 साल की किशोरी की 22 जून को सीतावनी मंदिर में कालाढूंगी के बेल बसानी निवासी युवक से शादी कराई गई थी। मामले की शिकायत की भनक लगते ही आरोपियों ने शादी के करीब एक सप्ताह बाद रातों-रात किशोरी को उसके मायके पहुंचा दिया। बाल परियोजना विभाग की टीम ने जब किशोरी के परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने शादी से इनकार करते हुए कहा कि केवल सगाई हुई है। टीम ने किशोरी से पूछताछ की। पीड़िता ने बताया कि परिवार वालों ने शादी का दबाव बनाया। मंदिर में शादी के दौरान नाबालिग के माता-पिता, दूल्हे का बड़ा भाई और पंडित मौजूद रहे। आरोपियों को जैसे ही बाल विवाह की शिकायत की भनक लगी, उन्होंने किशोरी को बेल बसानी से उसके मायके पहुंचा दिया। एसओ के मुताबिक बाल विकास परियोजना अधिकारी किरनलता जोशी की ओर से नौ अगस्त को दी गई तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी को नारी निकेतन भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page