ख़बर शेयर करें -

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके वायरल ऑडियो की जांच के लिए पुलिस अब वॉयस सैंपल लेने की तैयारी में है। इसके लिए एसआईटी को कोर्ट खुलने का इंतजार है। 16 नवंबर को न्यायालय खुलने के बाद एसआईटी वॉयस सैंपल लेने की अनुमति के लिए अदालत में अर्जी दाखिल करेगी। कोर्ट के आदेश के बाद साहू के वॉयस सैंपल लिए जाएंगे।

 

गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बीती 15 अक्टूबर को कैंट थाने में अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में साहू पर शादी के बाद से प्रताड़ित करने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और जान से मारने की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए उन्हें चार कंपनियों से बाहर कर दिया गया।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एसआईटी गठित कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने छह नवंबर को झांसी से गिरधारी लाल साहू और उनके भतीजे को गिरफ्तार किया था। इस बीच साहू का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर कई अहम बातें सामने आई थीं।

 

अब वायरल ऑडियो की प्रमाणिकता की जांच के लिए एसआईटी साहू के वॉयस सैंपल लेने की तैयारी कर रही है। इसके लिए न्यायालय से अनुमति मांगी जाएगी। फिलहाल गिरधारी लाल साहू न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page