ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर से अपनी मेहनत और प्रतिभा का परिचय देते हुए सीबीएसई कक्षा 12 एवं 10 के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया है।

कक्षा 12 में पृथ्वी सिंह कन्याल ने 98.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदि बंसल ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शांतनु बोस ने 93 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं कक्षा 10 में भाविका पांडे ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। पार्थ सारथी जोशी ने 96.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पाया।दिव्यांसी बिष्ट ने 96.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रबंधन समिति ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page