ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। कांग्रेस ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर अपने प्लत्याशियों का ऐलान कर जीत का दावा किया है। कहा है कि अब अधिकारी भाजपा एजेंट के रुप में काम करना बंद कर दें। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है, और हाल ही में हुए पंचायत चुनाव इसके प्रमाण हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नैनीताल जिले में जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भाजपा हर तरह के हथकंडे अपना रही है, लेकिन कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी रामगढ़ की पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुष्पा नेगी जीत की ओर अग्रसर हैं।
यहां एक होटल में विधायक सुमित हृदयेश और पूर्व विधायक संजीव आर्य की मौजूदगी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा धनबल का प्रयोग कर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। साथ ही, आरक्षण में बड़ा घालमेल कर पंचायत चुनाव पर कब्जा जमाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस इस चुनाव में जीत दर्ज करेगी और “दूध का दूध, पानी का पानी” हो जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि जनता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि लोकतंत्र में तानाशाही बर्दाश्त नहीं होगी और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

कार्यक्रम में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक संजीव आर्य, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पुष्पा नेगी के नाम की आधिकारिक घोषणा की गई। उपाध्यक्ष पद पर ज्योलीकोट-खुर्पाताल की जिला पंचायत सदस्य देवकी बिष्ट के नाम का ऐलान किया गया। जिला पंचायत सदस्य पूनम बिष्ट और देवकी बिष्ट भी मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page