ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। कांग्रेस ने कल सोमवार को हल्द्वानी में जनाक्रोश रैली का ऐलान किया है। इसको ध्यान में जिला पुलिस ने कल 30 सितंबर को रैली के दौरान यातायात डायवर्जन प्लान व पार्किंग व्यवस्था तय कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह डायवर्जन प्लान 30/09/2024 को प्रातः 09:00 वजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा
इसके तहत पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन रैली के डिग्री कॉलेज से एस०डी०एम० कोर्ट तिराहा के मध्य होने पर कॉलटैक्स तिराहा / हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे व अन्य शेष वाहन महारानी होटल तिराहा से डायवर्ट होकर सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा से दोनहरिया तिराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।
दोनहरिया तिराहा/पानी की टंकी तिराहा/तिकोनिया/ डिग्री कॉलेज तिराहा / महारानी कट/ कलावती चौराहा से कुल्यालपुरा को आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा। रैली के दौरान डिग्री कॉलेज तिराहा से एस०डी०एम० कोर्ट तिराहा के मध्य पड़ने वाले विभिन्न कटों से कोई भी वाहन मेन रोड में प्रवेश नहीं करेगा।
जब रैली जिलाधिकारी आवास/ कार्यालय पहुंचेगी तो दोनों तरफ सड़क में यातायात बाधित होने की दशा में सिंधी चौराहे से नैनीताल रोड की ओर आने वाले वाहन कालाढुंगी तिराहा से डायवर्ट होकर और रामपुर रोड से आने वाले वाहन आईटीआई तिराहा से डायवर्ट होकर धान मिल तिराहा से मुखानी चौक व नवाबी रोड तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे व शेष अन्य वाहनों को नैनीताल बैंक तिराहा पर रोका जायेगा।
पार्किंग व्यवस्था के तहत रैली में सम्मलित होने वाले पदाधिकारी / आयोजनकर्ताओं/ मीडियाकर्मियों / पुलिस/प्रशासन के वाहन एम०बी० इंटर कॉलेज मैदान व एम०बी० डिग्री कॉलेज मैदान में पार्क किये जायेंगे।
रैली में सम्मलित होने वाले व्यक्तियों के वाहन ठंडी सडक/परख इमेजिग सेंटर /महिला डिग्री कॉलेज में पार्क किये जायेगे । रैली में सम्मलित होने वाले व्यक्तियों से अनुरोध है कि अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही खड़े करें। रैली में सम्मिलित होने वाली बसें यात्रियों को रैली स्थल पर उतारकर नैनीताल रोड में बाएं तरफ सिंगल लाइन में और वुड पैकर के पीछे पार्क की जाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page