ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। कांग्रेस ने आज पार्टी के कुमाऊं मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी के आवास पर जनसभा आयोजित की। नैनीताल-ऊधमसिंहनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में हुई सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराने को कहा गया।
कांग्रेस के कुमाऊं मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी के निवास तिवारी फ़ार्म लामचौड़ में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में जनसभा की गई, जिसमें सैकड़ों लोग उपस्थित थे। मुख्य रुप से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा देश के हित में कांग्रेस का सत्ता में आना ज़रूरी है, तभी प्रदेश व क्षेत्र का भला संभव है। महंगाई पर अंकुश बेरोजगारों को रोज़गार के लिए कांग्रेस दृढ़ संकल्पित है। साथ ही सांसद निधि का पूर्ण उपयोग होगा।


हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने वर्तमान सरकारों को जुमले बाजों की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि अग्निवीर जैसी युवा विरोधी योजना को समाप्त भी किया जाएगा,पूर्व विधायक संजीव आर्या ने कहा कांग्रेस का घोषणा पत्र में सर्व हितकारी है। कांग्रेस सत्ता में आएगी तो बहन अंकिता भंडारी जैसे मामलों में अंकुश लगेगा, राहुल छिम्वाल जिला अध्यक्ष कांग्रेस ने कहा कि वर्तमान सरकारों द्वारा बेरोजगारों की फ़ौज खड़ी कर दी है।
कुमाऊं मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अतिथियों के साथ साथ कांग्रेस परिवार व सम्मानित क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से योगेश जोशी, पवन तिवारी, भास्कर पड़लिया, देवेंद्र बिष्ट, हेमु पड़लिया, संजय बिष्ट, कानू बिष्ट, हिमांशु जोशी, ललित आर्य हरेंद्र चौरसिया कमल भट्ट ,अनिल एडमंड, एनके आर्य, किशन पांडे, नवल आर्य, सनी, गवन, कुबेर निगलटिया सोनू बिष्ट गणेश भंडारी, हरीश पांडे, चंदन ब्रजवासी, अनिल पड़लिया, मन्नु सनवाल, इंदरपाल आर्य, नीलू नेगी, निकिता आर्या, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page