ख़बर शेयर करें -

देहरादून। कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं। कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भंडारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी की मौजूदगी में भाजपा का हाथ थाम लिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,पीयूष गोयल राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम भी मौजूद रहे। पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने राजेंद्र ध।भंडारी के भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इससे पहले विधायक राजेंद्र भंडारी ने एक लाइन का इस्तीफा लिख कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page