ख़बर शेयर करें -

देहरादून। देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के युवक से ट्रेडिंग में लाभ कमाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि घटना अगस्त की है। पीड़ित सैनिक कॉलोनी निवासी सचिन नेगी ने तहरीर देकर बताया कि अगस्त के पहले सप्ताह में उन्होंने ईटी मनी नाम का एप डाउनलोड किया था। इसके कुछ दिनों बाद उनके व्हॉट्सएप पर एक मैसेज आया। सानवी जैन और मानव सेठ नाम के दो लोगों ने खुद को ईटी कंपनी का कर्मचारी बताया था। उन्होंने पंजीकरण के लिए एक लिंक भी भेजा था। सचिन ने अपनी सभी जानकारी लिंक में दर्ज की थी। कंपनी के कर्मचारियों ने उनसे पहली बार छह अगस्त को 20 हजार रुपये निवेश करने की बात कही। इस पर उन्होंने पैसे जमा करा दिए। कंपनी के ग्रुप में हर रोज ट्रेडिंग के संबंध में जानकारी दी जाती थी। उसका लाभ भी बताया जाता था। उनको ट्रेडिंग में जितना भी मुनाफा होता था वह उस राशि को निवेश करते दे थे। उन्होंने महीनेभर में 10 लाख रुपये निवेश कर दिए थे। इसके बाद जब लाभ की राशि निकालने की कोशिश की तो कर्मचारियों की ओर से कमीशन के नाम पर कुछ पैसे मांगे गए। उन्होंने पैसे न होने की बात कही तो उनकी ओर से कमीशन की राशि घटाकर आधी कर दी गई। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page