ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। साइबर ठगों ने अल्मोड़ा की ट्रस्ट संचालिका को एक हफ्ते तक डिजिटल अरेस्ट कर डेढ़ करोड़ की ठगी कर ली गई। संचालिका को मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने और गिरफ्तारी के नाम से डराया-धमकाया गया। पीड़िता की तहरीर पर साइबर थाना कुमाऊं परिपेक्ष ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दनिया अल्मोड़ा निवासी चित्रा अय्यर साह पत्नी राजेश साह ने बताया कि बीते 11 दिसंबर से छह जनवरी तक उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कई व्हाट्सअप कॉल आईं। वहीं कॉलर ने खुद को कथित रूप से टेलीकॉम रेगुलेटरी अर्थोरिटी ऑफ इंडिया का प्रतिनिधि बताया। उसने कहा कि उनके आधार कार्ड से खुले बैंक खाते से मनी लॉन्ड्रिंग हुई है। मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और उनकी जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है। इसके बाद कॉलर ने कई पुलिस अधिकारियों से बात कराई और उनको जांच में सहयोग के लिए डिजिटल अरेस्ट किया गया। गिरफ्तारी का डर दिखाकर साइबर ठगों ने महिला से सभी जानकारी ली और 31 दिसंबर को उनके बैंक खाते से एक करोड़ 20 लाख 18 हजार रुपये बताए गये खाते में ट्रांसफर करवा लिए। एक हफ्ते तक डिजिटल अरेस्ट होने के बाद उसके परिचित को कॉल किया। तब साइबर ठगी होने का पता चला। कुमाऊं प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page