ख़बर शेयर करें -

बाजपुर। बाजपुर के मुड़िया पिस्तौर में नशे के आदी युवक ने नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर कृपाण से हमला कर दिया। जिसमें केंद्र के कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने खून से सना हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस के अनुसार गांव मुड़िया पिस्तौर के राजेंद्र सिंह संधू अपने 40 वर्षीय बेटे यशदीप सिंह संधू की नशे की लत से परेशान थे। बेटे के इलाज के लिए उन्होंने दिल्ली के संबंध समिति नशा मुक्ति केंद्र से संपर्क किया। नशा मुक्ति केंद्र से सरबजीत सिंह निवासी गोविंदपुरी, कालका, नई दिल्ली साथी मोहम्मद दानिश, नरेश कुमार और किशन के साथ यशदीप को लेने उसके घर पहुंचे। टीम युवक को समझाकर वाहन में बैठाने का प्रयास कर रही थी। आरोप है कि इस दौरान यशदीप अचानक हिंसक हो गया। बताया जा रहा है कि उसने कृपाण से टीम पर हमला कर दिया। हमले में 50 वर्षीय सरबजीत सिंह के पेट में गंभीर चोट लगी और हाथ की मुख्य नस कट गई। ज्यादा रक्तस्राव से हालत बिगड़ने पर उन्हें संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page