ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। लालकुआं के मोटाहल्दू क्षेत्र के एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने उसके बेटे को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.15 लाख रुपये की आनलाइन ठगी कर ली। ठगों ने विश्वास दिलाने के लिए फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकार्ड भी दिखाए।

 

दुर्गापाल वर्मा मोटाहल्दू निवासी हीरा सिंह खोलिया ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि अज्ञात साइबर ठगों ने उनके बेटे को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। ठगों ने खुद को अधिकृत व्यक्ति बताकर फर्जी दस्तावेज एवं इलेक्ट्रॉनिक रिकार्ड दिखाए, जिससे वह उनके झांसे में आ गए। इसके बाद आरोपियों ने विभिन्न माध्यमों से उनसे 5.15 रुपये की धनराशि आनलाइन प्राप्त कर ली। धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोतवाल बृजमोहन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page