ख़बर शेयर करें -

देहरादून। राज्य में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। इस बीच, मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश काे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने सोमवार को बताया कि मंगलवार को देहरादून,पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की आशंका है। शेष जिलों के लिए तेज बारिश की संभावना देखते हुए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में छह जुलाई तक निचले इलाकों में जलभराव, बाढ़ व भूस्खलन जैसी स्थितियां बन सकती हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में बीते 24 घंटे में 35 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि सामान्यत: यह आंकड़ा 8.6 मिलीमीटर रहता है।

राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को सभी जगह दिन का तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। दून में तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर में 28, मुक्तेश्वर में 17.3 और नई टिहरी में 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page