ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग। जखोली क्षेत्र के देवल गांव में आदमखोर गुलदार द्वारा एक महिला को मौत के घाट उतार देने के बाद पूरा क्षेत्र दहशत में है। वहीं वन विभाग की 34 सदस्यीय टीम गुलदार को पकड़ने और मारने में जुटी है। शिकारी जॉय हुकिल के साथ तीन विभागीय शूटर भी निरंतर गुलदार को मार गिराने के प्रयासों में जुटे हैं।

बता दें कि बीते दिन जखोली के देवल गांव निवासी 77 वर्षीय सर्वेश्वरी देवी पत्नी इन्द्र दत्त उनियाल को गुलदार ने खेतों में निवाला बना दिया था। इसके बाद रात को ही वन विभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी देवेंद्र पुंडीर सहित रेंजर एवं अन्य 34 वन कर्मी क्षेत्र में तैनात हैं। प्रभागीय वनाधिकारी कल्याणी बुधवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंची जहां उन्होंने विभागीय स्तर पर मुआवजा देने की प्रक्रिया बताई।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गुलदार के आतंक को देखते हुए चार टीमें लोगों को सर्तक कर रही है। ड्रोन से सर्च किया जा रहा है जबकि पहले ही 6 कैमरा ट्रैप और दो पिंजरे लगाए गए हैं। विधायक भरत चौधरी ने महिला के परिजनों से मुलाकात की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page