ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग। जिला कार्यक्रम अधिकारी की सक्रियता से जखोली ब्लॉक के घंघासू-बांगर क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में कराई जा रही चार नाबालिगों की शादी रोकी गई। साथ ही परिजनों को सख्त चेतावनी दी गई। अब, विभागीय टीम प्रत्येक सप्ताह इन गांवों से संबंधित परिजनों के बारे में जानकारी देगी।
चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना मिली कि घंघासू-बांगर के कुछ गांवों में आगामी 2 फरवरी को चार नाबालिग की शादी होनी है। इन बालिकाओं की उम्र क्रमश: 15, 16 व 17 वर्ष है। सूचना पर, जिला प्रशासन और जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित शिक्षाधिकारी से संपर्क कर बालिकाओं के विद्यालयों से उनकी उम्र के बारे में जानकारी प्राप्त की।
राजस्व उप निरीक्षक गणेश लाल, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला समन्वयक दीपिका कांडपाल, बाल संरक्षण अधिकारी रोशनी रावत और सुपरवाइजर सुरेंद्र को गांव भेजा गया। दोपहर को गांव पहुंची टीम ने संबंधित अभिभावकों से उनके घर पर जाकर संपर्क कर नाबालिग की शादी रोकने को कहा। शादी रुकने पर एक अभिभावक ने आत्महत्या की धमकी दी तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए कहा गया। इस पर वह बेटी का विवाह न करने के लिए तैयार हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page