ख़बर शेयर करें -

बीजिंग। दक्षिण पश्चिम चीन में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पहाड़ों में हुए भूस्खलन में कथित तौर पर 44 लोग दब गए हैं। युन्नान में भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन की सूचना मिलते ही प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। मलबे में 44 से अधिक लोग दबे हुए हैं, फिलहाल किसी को भी बाहर नहीं निकाला जा सकता है। लापता लोगों की तलाश और बचाव कार्य जारी है। वहीं, भूस्खलन आने से कई घर भी तबाह हो गए हैं।

झाओटोंग शहर के लियांगशुई गांव में हुई आपदा के बाद लापता लोगों की तलाश के लिए 33 अग्निशमन वाहनों और 10 लोडिंग मशीनों के साथ 200 से अधिक बचाव दल लगाए गए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page