ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। केआर मंगलम विश्वविद्यालय, गुरुग्राम के पत्रकारिता के 26 विद्यार्थियों ने उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय से संचालित होने वाले सामुदायिक रेडियो ‘हैलो हल्द्वानी’ में शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान इन विद्यार्थियों ने सामुदायिक रेडियो की कार्यप्रणाली को समझने का प्रयास किया। इस अवसर पर हैलो हल्द्वानी रेडियो के प्रभारी डॉ० राकेश चन्द्र रयाल ने बताया कि उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में लगातार काम कर रहा है और सामुदायिक रेडियो मुक्त और दूरस्थ शिक्षार्थियों के लिए सहायक है। उन्होंने कहा कि किस तरह से सामुदायिक रेडियो समुदाय हित में लगातार कार्यक्रम प्रसारित करता है, किस तरह से सरकारी योजनाओं को समुदाय तक पहुंचता है और समाज की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचता है। इसके साथ ही समुदाय के रोजी-रोटी, स्वास्थ, शिक्षा, आपदा प्रबंधन को लेकर सामुदायिक रेडियो काम कर रहे हैं। हैलो हल्द्वानी लगातार उत्तराखण्ड मुक्त विशवविद्यालय से जुड़े शिक्षार्थियों के साथ ही अपने क्षेत्र के युवा, बच्चे, महिलाएं, वृद्ध, मजदूर, निवासी, प्रवासी इस तरह से अपने आस पास के पूरे समुदाय को लेकर काम कर रहा है। युवाओं के लिए यंग हल्द्वानी, महिलाओं के लिए आधी आबादी, बच्चों के लिए बच्चों की दुनिया, स्वास्थ्य को लेकर हैल्दी हल्द्वानी, विशेष कार्य करने वाले व्यक्तियों को पहचान दिलाने के लिए मिसाल-बेमिसाल जैसे कार्यक्रम लगातार हैलो हल्द्वानी रेडियो लेकर आता है। इसके अलावा के. आर. मंगलम विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के प्रोफेसर करण सिंह ने भी अपने विचार व्यक्क्त किये और सामुदायिक रेडियो के महत्व पर प्रकाश डाला। गुरुग्राम के विद्यार्थियों ने रेडियो स्टेशन में विजिट कर रेडियो प्रस्तोता सुनीता भट्ट और अनिल नैलवाल से

रेडियो स्टेशन की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार पूर्वक जाना।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page