ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के ब्लॉक जखोली में ग्राम मखेत के आश्रम तोक में मंगलवार रात गुलदार ने एक बुजुर्ग महिला को मार डाला। घटना की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना पर रोष जताया। इस बीच, वन विभाग के आला अफसरों ने गुलदार को मारने के आदेश दे दिए।

आश्रम निवासी कैलाश सिंह बुटोला की पत्नी 65 वर्षीय रामेश्वरी देवी मंगलवार रात घर के पास अकेली थीं। इसी दौरान गुलदार ने उन पर हमला बोल दिया और घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। घटना की सूचना पर उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. दिवाकर पंत और वन क्षेत्राधिकारी (दक्षिणी) हरीश थपलियाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम को महिला का शव घर से दूर जंगल में मिला। उधर, ग्रामीणों में घटना को लेकर रोष है। उनका कहना है कि 30 मई को पास के कांडा गांव में रूपा देवी को गुलदार ने निवाला बनाया था। मेहरगांव, ढुमकी, खरियाल और देवल में भी गुलदार के हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना था कि ठोस कदम नहीं उठाने पर भविष्य में और गंभीर घटनाएं हो सकती हैं। गुलदार के हमले की लगातार घटनाओं से लोगों में दहशत है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page