ख़बर शेयर करें -

जखोली। जखोली ब्लॉक के विभिन्न गांवों में गुलदार के आतंक की दहशत कम नहीं हो रही है। जैसे ही स्थिति सामान्य होने की ओर आती है वैसे ही एक और घटना से क्षेत्र में दशहत फैल रही है।

बताते चलें कि जखोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरसिर के डांडा चमसारी तोक में 59 वर्षीय रूपा देवी पत्नी रमेश थपलियाल पर शाम 5 बजे खेत में काम करते हुए गुलदार ने हमला कर निवाला बना दिया था। बताया जा रहा है कि गुलदार महिला को 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। महिला के गले में गहरे घाव कर गुलदार ने खून चूसकर महिला को मौत के घाट उतार दिया। महिला अकेले ही खेत में काम कर रही थी। देर शाम तक जब महिला घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गई और गांव के पास ही खेतों में महिला का खून से सना शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम रात को ही गांव में पहुंच गई। जबकि डीएफओ कल्याणी, डीएफओ दिवाकर पंत और देवेंद्र पुंडीर, रेंजर हरीश थपलियाल मौके पर मौजूद रहे। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। इधर, वन विभाग ने मृतका को 6 लाख का मुआवजा देने की कार्यवाही शुरू कर दी है। जबकि क्षेत्र में 20 वन कर्मियों की टीम तैनात कर दी गई है। लोगों को अकेले में न जाने के लिए फिर से वन विभाग जागरूक कर रहा है। दक्षिण जखोली रेंज के रेंजर हरीश थपलियाल ने बताया कि क्षेत्र में दस ट्रेप कैमरे लगा दिए गए हैं। वहीं 20 वन कर्मी तैनात है और पिंजरे लगाने की अनुमति मांगी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page