ख़बर शेयर करें -

देहरादून। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा के वर्ष 2018 में तख्तापलट के बाद सहारनपुर निवासी गुप्ता बंधु सुर्खियों में आए थे। दक्षित अफ्रीका में अस्थिरता के आरोपों के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए गुप्ता बंधु तब वहां से देहरादून लौट आए थे। उनकी देहरादून के अलावा हरिद्वार में कई स्थानों पर संपत्तियां हैं। उनका प्रभाव ऐसा था कि उत्तराखंड में भी उनका काफी समय तक सिक्का चलता रहा।

एक बार फिर कारोबारी गुप्ता बंधुओं में से एक भाई चर्चा में है। इस बार दून में बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी की आत्महत्या में अजय गुप्ता को जीजा अनिल गुप्ता के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। जुमा से करीबी होने के चलते गुप्ता बंधु दक्षिण अफ्रीका में सीधे निशाने पर आ गए थे। तब गिरफ्तारी से बचने के लिए गुप्ता बंधु अफ्रीका छोड़कर दून शिफ्ट हो गए। इस बीच यहां आयकर विभाग की जांच में फंसने के साथ ही जेड श्रेणी की सुरक्षा को लेकर भी गुप्ता बंधु चर्चा में रहे थे। दून पुलिस गुप्ता पर लगे आरोपों की जांच कर रही है।
अजय गुप्ता ने बेटे सूर्यकांत की शादी के बाद रिसेप्शन उत्तराखंड के मशहूर पर्यटक स्थल औली में आयोजित किया गया था। इसके लिए हेलीकॉप्टर से मेहमानों को औली ले जाया गया था। इस शाही रिसेप्शन में बॉलीवुड से राजनीति के कई दिग्गज शामिल हुए। यही नहीं, रिसेप्शन के दौरान कचरा फैलाने पर जोशीमठ नगरपालिका ने गुप्ता बंधुओं पर ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page