ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से दस्तावेज लेकर उसके नाम पर बैंक खाता और क्रेडिट कार्ड खोलकर तीन लाख से ज्यादा रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर दंपति और एक्सिस बैंक के तत्कालीन मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

एसओ नितेश शर्मा के मुताबिक ग्राम रावली महदूद थाना सिडकुल निवासी आशीष प्रसाद उर्फ आशीष उनियाल ने कोर्ट में शिकायत कर बताया कि वर्ष 2022 में वह नौकरी की तलाश में था। इसी दौरान एफ-ब्लॉक न्यू शिवालिक नगर में दीपक अग्रवाल और उसकी पत्नी पिंकी अग्रवाल से मुलाकात हुई, जो जॉब प्लेसमेंट ऑफिस चलाते थे। दोनों ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया और कहा कि कंपनी में सैलरी आने के लिए डिजिटल बैंक खाता खुलवाना जरूरी है।आशीष ने बताया कि उसने उन पर भरोसा कर अपने आधार कार्ड और शैक्षणिक दस्तावेज दे दिए।

आरोप है कि दोनों ने अपने लैपटॉप से उसका डिजिटल खाता खुलवाया और कुछ समय इंतजार करने को कहा। लेकिन कुछ समय बाद जब वह फिर उनके ऑफिस पहुंचा तो पता चला कि वे अपना ऑफिस बंद कर वहां से चले गए हैं। इसके बाद उसने खुद ही दूसरी कंपनी में नौकरी कर ली। धोखाधड़ी का पता उसे तब चला जब वह दिसंबर 2023 में बिजनेस लोन के लिए आवेदन किया तो सिबिल स्कोर कम निकला। जांच करने पर पता चला कि उसके नाम से एक्सिस बैंक पलवल शाखा, हरियाणा में एक खाता और क्रेडिट कार्ड जारी किया गया था।

इस क्रेडिट कार्ड के जरिये 3.44 रुपये एटीएम के जरिए निकाले गए थे। आरोप है कि दीपक अग्रवाल और पिंकी अग्रवाल ने एक्सिस बैंक के तत्कालीन मैनेजर की मिलीभगत से जालसाजी कर उसके नाम से क्रेडिट कार्ड बनवाया और रकम निकाल ली। पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page