ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग से बड़ी खबर आ रही है। पुलिस मुख्यालय से 27 दरोगाओं को पदोन्नति मिली है। शासन ने इसका आदेश जारी कर दिया है। उत्तराखंड पुलिस उप निरीक्षक एवं निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना) सेवा नियमावली 2018 के अनुसार उप निरीक्षक नागरिक पुलिस/अभिसूचना से निरीक्षक, नागरिक पुलिस/अभिसूचना के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

इस संबंध में मुख्यालय के समसंख्यक कार्यालय द्वारा गठित विभागीय चयन समिति ने संस्तुति की थी, जिसके आधार पर यह पदोन्नति आदेश जारी किया गया है। पदोन्नति आदेश की तिथि से इन 27 दरोगाओं को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page