ख़बर शेयर करें -

देहरादून। सरकार ने सोमवार देर रात को 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की मंजूरी के बाद उपसचिव कार्मिक अनिल जोशी ने सोमवार रात को तबादला आदेश जारी किए।

शिव कुमार बरनवाल को एडीएम पिथौरागढ़ से बाल संरक्षण आयोग देहरादून का सचिव बनाया गया है। अरविंद कुमार पांडेय को एडीएम टिहरी और कृष्ण कुमार मिश्रा को एडीएम देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। प्यारे लाल शाह को एडीएम उत्तरकाशी बनाया गया है। अनिल गर्ब्याल को एडीएम पौड़ी बनाया गया है। रजा अब्बास को सचिव सूचना आयोग की जिम्मेदारी दी गई है। युक्ता मिश्रा को सूचना आयोग में उपसचिव और सौरभ असवाल को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार बनाया गया है।

जितेंद्र कुमार से नगर आयुक्त रुड़की का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया गया है। वे अब डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार का मूल पदभार ही संभालेंगे।

गोपाल सिंह चौहान को डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी, राकेश तिवारी को नगर आयुक्त रुड़की, शालिनी नेगी को डिप्टी कलेक्टर टिहरी बनाया गया है। ऋचा सिंह को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल, कुश्म चौहान को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी, सोनिया पंत को महाप्रबंधक प्रशासन परिवहन निगम एवं स्टाफ अफसर-अध्यक्ष राजस्व परिषद देहरादून बनाया गया है।

चतर सिंह चौहान को डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर, राहुल शाह को पिथौरागढ़, मोनिका को चंपावत, रेखा कोहली को पिथौरागढ़, प्रमोद कुमार को बागेश्वर, गौरव चटवाल को देहरादून, नवाजिश खलीक को नैनीताल, श्रेष्ठ गुनसोला को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page