ख़बर शेयर करें -

भीमताल भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विकास खंड के सलेड़ी में जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं क़ो सुना। विधायक ने अधिकारियों क़ो समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए।
आज भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल ब्लॉक के सलेड़ी हरिनगर मै जनता दरवार लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं क़ो सुना। ग्रामीणों ने बिजली, पानी , सड़क, शिक्षा आदि की समस्याओं क़ो विधायक श्री कैड़ा व अधिकारियों के सम्मुख रखा, विधायक कैड़ा ने जनता दरबार में उपस्थित सम्बंधित विभाग के अधिकारियों क़ो ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने क़ो कहा। विधायक कैड़ा ने जनता दरबार में जनता क़ो सम्बोधित करते हुऐ सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिकारियों क़ो सरकार की योजनाओं का लाभ गाँव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने क़ो कहा। ग्रामीणों की मौक़े पर ही समस्याओं का समाधान किया गया।

साथ ही विधायक कैड़ा ने जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों से जिन जिन गावों में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत कार्य चल रहा है। गुणवत्ता के साथ पेयजल लाइनों का निर्माण कर हर ग्रामीणों को योजना का लाभ देने, विधायक ने लोक निर्माण विभाग विभाग के अधिकारीयों क़ो क्षेत्र के लम्बित मोटर मार्गो , अन्य खराब मोटर मार्गो पर डामरीकरण, मोटर मार्ग की डीपीआर तैयार कर यथा शीघ्र शासन क़ो भेजने के निर्देश दिये।

उधर विधायक कैड़ा ने विश्रामलय, मंदिर, मार्ग निर्माण व अन्य विकास कार्य के लिए 3 लाख 80 हजार देने की घोषणा की!इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया, बीडीसी गोपाल कृष्ण भट्ट, सीमा बोरा, बीडीओ केएन शर्मा,कृषि, उद्यान, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग,जल सस्थान, जल निगम , कृषि,राजस्व वन विभाग, उरेड़ा, मंडी समिति, सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page