ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में गुरुवार से तीन दिन के लिए बारिश और तेज हवाएं चलने का येलो तथा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में 10 और 11 अप्रैल को बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, चंपावत में 50 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 12 अप्रैल को हल्की बारिश और हवाएं चल सकती है। दून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कई पर्वतीय जिलों में ओलावृष्टि भी हुई। मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page