ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने सरकार के बजट को निराशाजनक और दिशाहीन बताया है। कहा है कि यह बजट केवल पूंजीपतियों के हितों को साधता है। उन्होंने इसे केंद्र सरकार का विदाई बजट करार देते हुए आरोप लगाया कि यह बजट महंगाई और बेरोजगारी को बढ़ाएगा। हृदयेश के अनुसार, बजट में युवाओं, बेरोजगारों, व्यापारियों और महिलाओं के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना को वापस लेने, ओपीएस लागू करने और नीट पेपर लीक मामले के समाधान के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं है। सुमित हृदयेश ने सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह बजट केवल छलावा है।

कहा कि बजट में हल्द्वानी की रिंग रोड का जिक्र नहीं है। जोशीमठ में जमीन धंसने से हजारों मकानों को खतरा बना है। इस दिशा में भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page