ख़बर शेयर करें -

हलद्वानी। हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने नगर निगम के वार्ड संख्या आठ कुल्याल पुरा में सी.सी मार्ग और नाली का लोकार्पण किया।
हल्द्वानी के कुल्याल पुरा में 12.68 लाख की विधायक निधि से वार्ड 8 गली नंबर दो में निर्मित सी.सी. मार्ग और नाली का आज हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने विधिवत लोकार्पण कर कुल्याल पूरा वासियों को विकास की सौगात दी।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि हलद्वानी के आंतरिक मार्गो (गलियों) को गड्डा मुक्त कर आम जनमानस को सुगम आवागमन प्रदान करने के लिए विधायक निधि से जितना संभव हो, लगातार कार्य किया जा रहा है।
लोकार्पण कार्यक्रम में खीम सिंह चौहान, महेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, सुंदर लाल आर्य, जगदीश चंद्र आर्य, बी.एल. आर्य, नंदन सिंह, हुकुम सिंह, बबिता खोलिया, रेखा खोलिया, महेन्द्र कश्यप, परमजीत बेदी, कृष्ण कुमार, पी. एस जन्तवाल, हरीश सलाल, गिरिश चन्द, चन्दन सिंह सलाल, भुवन चन्द्र पांडे, धर्मपाल कश्यप, कैलाश सलाल, कुन्दन लाल, प्रशान्त शाह, मनोज, भुवन कुडाई, कुधेर राम, दीपा देवी, रेवती देवी, सरस्वदी देवी, गुड्डी, बसन्ती देवी, जानकी देवी, हीरा देवी, आशा चौहान, हेमा, पुष्पा
सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page