ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड के कई हिस्सों में मानसून ने शुक्रवार को दस्तक दे दी। इन हिस्सों में अच्छी बारिश भी हुई। वहीं, अगले दो दिनों में पूरे प्रदेश में मानसून पहुंचने की संभावना है। वहीं, आज शनिवार को भी कई जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज
देहरादून, टिहरी, नैनीताल और चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जिलों में भी अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी। इसके साथ ही पूरे राज्य में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। मौसम विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, नालों के उफान पर आने के मद्देनजर सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों में रहने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page