ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड के कुछ जिलों में आज हल्की बारिश के साथ मानसून प्रवेश करेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार प्रदेश में छह दिनों की जल्दी से मानसून प्रवेश करेगा। जबकि पूरे सीजन छह फीसदी अधिक वर्षा होने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 11 जून को देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मैदानी इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 16 जून तक प्रदेश भर में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page