ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। कोटद्वार में दूसरे अभ्यर्थी की जगह शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) दे रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।

 

पुलिस क्षेत्राधिकारी अस्मिता ममगाईं ने बताया कि नगीना देहात निवासी आरोपी हिमांशु काशीपुर निवासी अभ्यर्थी विशाल की जगह पेपर दे रहा था। वहीं, उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल के अनुसार, सुबह सूचना मिली थी कि काशीपुर निवासी अभ्यर्थी विशाल स्वयं परीक्षा देने के बजाय अपने स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को कोटद्वार के परीक्षा केंद्र में भेजकर परीक्षा दिलवा रहा है। विशाल के संबंध में जानकारी मिली थी कि दो दिन पहले उसका एक्सीडेंट हुआ था और उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। इसके बाद कि परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी के चेहरे और एडमिट कार्ड में लगी फोटो का मिलान की मांग की गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page