ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर भाजपा पूरे चुनावी मोड में आ गई है। भाजपा का नैनीताल रोड में पार्टी प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ हो गया है। रविवार को विधि विधान से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार एवं अजय भट्ट ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर किया।
चुनाव कार्यालय के शुभारंभ होने के साथ ही भाजपा ने अपना प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया है। चुनाव कार्यालय के उदघाटन मौके पर जिलेभर से पार्टी कार्यकर्ता हल्द्वानी पहुंचे थे। चुनाव कार्यालय की ओपनिंग के बाद कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए जन संपर्क किया। इस दौरान अजय भट्ट ने कहा जमरानी बांध परियोजना के निर्माण के लिए उनका विगत कार्यकाल के संघर्ष काम आया। राज्य सरकार के बजट में 721 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान जमरानी बांध निर्माण के लिए रखा गया है। उन्होंने कहा अभी कई और बड़ी परियोजनाओं को धरातल पर उतार कर मील के पत्थर स्थापित करने हैं।

 

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, विवेक सक्सेना, प्रदीप बिष्ट, लोकसभा मीडिया प्रबंधन प्रभारी चन्दन बिष्ट, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, अध्यक्ष उत्तराखंड मंडी परिषद अनिल कपूर डब्बू, उपाध्यक्ष राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य अनुश्रवण समिति सुरेश भट्ट, दिनेश आर्या, सचिन शाह, गजराज सिंह बिष्ट, प्रताप रैक्वाल, कमल नयन जोशी, देवेंद्र ढैला, प्रदीप जनौटी, विन्देश गुप्ता, प्रतिभा जोशी, कंचन कश्यप, अलका जीना,श्रुति तिवारी, चंपा नेगी, गीता थुवाल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page