ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में आज भी तेज बारिश मैदान से लेकर पहाड़ तक मुश्किलें बढ़ा सकती है। कल देहरादून समेत नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और टिहरी जिले के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक रोहित थपलियाल ने बताया, प्रदेश भर में 10 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है। खासकर पर्वतीय इलाकों में तेज दौर की बारिश के आसार हैं। वहीं, बारिश की वजह से सुरक्षा को देखते हुए देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार, नैनीताल में मंगलवार को भी स्कूल बंद रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page