ख़बर शेयर करें -

एडिटर इन चीफ अजय अनेजा।

सोशल मीडिया पर आज ढाई फीट का दूल्हा खूब छाया हुआ है। कोई फोटो तो कोई वीडियो अपने सोशल अकाउंट पर शेयर करके दूल्हा-दुल्हन को बधाई दे रहा है।

दरअसल, शामली निवासी 29 वर्षीय अजीम मंसूरी पिछले काफी समय से अपने निकाह के लिए अफसरों और नेताओं से गुहार लगा रहा था। लेकिन आज उसका यह सपना पूरा हुआ तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अजीम मंसूरी खूब खुश हैं और अपनी दुल्हनिया को लेने हापुड़ पहुंचा है

उधर, हापुड़ में अजीम मंसूरी की बरात के लिए दुल्हन पक्ष के लोगों ने भी पूरी तैयारियां कर रखी थीं। लेकिन जैसे ही बरात हापुड़ पहुंची तो देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से अजीम मंसूरी की बरात की चढ़त हुई। इस दौरान रिश्तेदारों ने खूब डांस किया

देखने वालों की उमड़ी भीड़
वहीं अजीम मंसूरी की बरात देखने के लिए आसपास के लोगों की खूब भीड़ पहुंची। इस दौरान लोगों ने अजीम मंसूरी और बुशरा को बहुत शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कई लोगों ने तो यह भी कहां कि अल्लाह ने क्या खूब जोड़ी बनाई है

शामली के कैराना का रहने वाला है अजीम मंसूरी ढाई फीट का अजीम मंसूरी शामली में कैराना क्षेत्र के मोहल्ला जोड़वा कुआं का रहने वाला है। बताया गया कि हाजी नसीम मंसूरी का सबसे बड़ा बेटा अजीम मंसूरी का कद महज दो फीट छह इंच है।

अजीम मंसूरी का का कहना है कि उसके माता-पिता छोटा कद होने की वजह से उसका निकाह नहीं करा पा रहे थे। लेकिन, अब निकाह होने से वह बेहद खुश हैं।हापुड़ की बुशरा से हुआ निकाह

बता दें कि अजीम मंसूरी का निकाह हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी बुशरा के साथ हुआ है। बुशरा का कद तीन फीट दो इंच है। खास बात है कि दोनों के रिश्तेदार इस समारोह शामिल हुए हैं। काफी धूमधाम से दोनों को निकाह हुआ है। वहीं दोनों के परिजन काफी खुश नजर आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page