ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी पहुंचे राज्य के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने आम जनता के साथ जन संवाद स्थापित किया। मीडिया से मुखातिब हुए पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने भीमताल में उत्तर प्रदेश के एक रिटायर नौकरशाह के 50 करोड रुपए चोरी होने की उड़ रही खबरों पर कहा कि फिलहाल संबंधित मामले में किसी प्रकार की कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है। उनके पास भी उड़ती हुई खबरें आई है। यदि कोई बड़ी घटना होती है तो सबसे पहले पुलिस के पास कंप्लेंट आती है लेकिन इस प्रकार की कोई भी सूचना पुलिस के पास नहीं आई है। फिलहाल पुलिस भी उन उड़ती हुई खबरों का आधार ढूंढ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page