ख़बर शेयर करें -

किच्छा। पेट दर्द में झोलाछाप से उपचार लेकर घर लौटकर आए एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर युवक को गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया है। परिजनों ने कोतवाली पहुंच कर आरोपी के खिलाफ शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम कराया।

32 वर्षीय महेश कश्यप पुत्र मंगल सेन अपनी पत्नी ममता कश्यप और दो वर्षीय बेटे के साथ लक्ष्मी नगर वार्ड 2 किच्छा में रहता था। वह रुद्रपुर सिडकुल में नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि उसके पेट में तेज दर्द उठा था। इसके बाद वह एक झोलाछाप के यहां दवाई लेने गया था। आरोप है कि उसने महेश को दो बोतल ग्लूकोज चढ़ाने के साथ एक इंजेक्शन लगा दिया और कुछ दवाइयां दीं। शाम को दोबारा दर्द होने पर महेश फिर से उसके पास गया। झोलाछाप ने उसे इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया। रात में महेश की मौत हो गयी। परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आजाद नगर चौकी इंचार्ज हेमचंद्र तिवारी ने बताया परिजनों की ओर से शिकायत मिलने पर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page