ख़बर शेयर करें -

देहरादून। राज्य के पर्वतीय जिलों के लिए आज बुधवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मैदानी जिलों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। प्रदेश में 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि नैनीताल,चंपावत,पिथौरागढ़, बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। अन्य पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बारिश और हवाएं चल सकती हैं। मैदानी जिलों में भी हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि दो जून तक प्री-मानसून की बारिश जारी रह सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page