ख़बर शेयर करें -

भवाली । कैंची धाम में रविवार को मंदिर के 61वें स्थापना दिवस पर सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज का आर्शीवाद लिया। साथ ही मालपुए का प्रसाद पाया। सुबह पांच बजे से श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटना शुरू हुआ जो देर शाम तक चला। सुबह 10 बजे और दोपहर 2 बजे हुई बारिश के बाद भी श्रद्धालु बाबा के जयकारों के साथ कैंची धाम पहुंचते रहे। एसएसपी पीएन मीणा सुबह से मंदिर की व्यवस्थाओं में लगे रहे। तीन किमी दूर तक दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। दो बजे बाद श्रद्धालुओं की संख्या सीमित होकर रह गई। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और कुमाऊं आईजी रिधिम अग्रवाल, सीओ प्रमोद शाह, कोतवाल उमेश मलिक ने मंदिर में पहुंचकर मेले की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही सफल संचालन के लिए बधाई दी। रविवार को कैंची धाम तक प्रशासन और पुलिस ने शटल सेवा लगाई थी। श्रद्धालुओं को हल्द्वानी, भीमताल और भवाली से शटल से ही भेजा गया। इसके चलते इस साल पिछले साल की तुलना में कम श्रद्धालु पहुंचे। पिछले साल दो लाख से अधिक श्रद्धालु कैंची धाम पहुंचे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page