ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्रीय न्याय एवं विधि मंत्रालय ने वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक मेहरा को उत्तराखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है। देश के कानून मंत्री ने बुधवार देर शाम एक्स पर ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। जज बनने पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

बता दें कि आलोक मेहरा को उत्तराखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की संस्तुति सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने अक्टूबर 2023 में की थी। वे उत्तराखंड हाईकोर्ट की स्थापना के समय से ही हाईकोर्ट में वकालत कर रहे हैं। वे सिविल सर्विस और राजस्व सहित संवैधानिक मामलों के जानकार हैं। फरवरी 2072 में नैनीताल में जन्मे आलोक के पिता स्व. गोपाल सिंह मेहरा जाने-माने वकील और उत्तराखंड बार काउंसिल के संस्थापक भी सदस्य रहे। उनकी मां धना देवी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धारचूला के प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुईं हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page