ख़बर शेयर करें -

बहुउद्देशीय शोध एवम् अनुसंधान के लिए हुए करार

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) एवम् सी.एस.आई.आर. इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ पैट्रोलियम के बीच एमओयू साइन हुआ। एमओयू के बाद दोनों संस्थानों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा में हो रहे कौशल प्रशिक्षण तथा शोध एवम् अनुसंधानों को जानने समझने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर आई. आई. पी के निदेशक डॉ. हरेन्द्र सिंह बिष्ट, व्यवसाय विकास प्रमुख डॉ अतुल रंजन एवम् श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति डॉ. यशबीर दीवान, कुलसचिव डॉ. अजय कुमार खण्डूडी, आई.क्यू.ए.सी. निदेशक डॉ सुमन विज, डीन शोध डॉ. लौकेश गम्भीर, डीन, स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड सांइसेज, डॉ. अरुण कुमार, विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान, डॉ. शीतल त्यागी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page