ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के गौलापार हल्द्वानी क्षेत्र में रहने वाली शोभा मेहरा ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। शोभा मेहरा का कक्षा 6 के लिए सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में चयन हुआ। वह वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 5 की छात्रा है। शोभा मेहरा की इस उपलब्धि से उनके परिवार में जो खुशी का माहौल है वह बताया नहीं जा सकता। शोभा मेहरा वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा नर्सरी से अध्ययनरत है। शोभा की माता श्रीमती विमला देवी गृहणी व पिता भगवान सिंह आर्मी रिटायर्ड हैं। अपनी बच्ची की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता को ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। स्कूल के प्रबन्धक डॉ विकल बवाड़ी व प्रधानाचार्या डॉ भावना बवाड़ी तथा स्कूल के समस्त स्टाफ ने शोभा मेहरा को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page