ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। नैनीताल जिले में नगर पालिकाओं में भाजपा को सफलता नहीं मिली। नैनी, भीमताल और भवाली नगर पालिका सीट पर कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत दर्ज करायी है। भीमताल नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी सीमा टम्टा ने 150 वोटों से जीत हासिल की। सीमा टम्टा को कुल 2822 वोट मिले, जबकि भाजपा की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कमला आर्या को 2662 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा।
वहीं, भवाली नगर पालिका में भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की। भवाली नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस उम्मीदवार पंकज कुमार ने दो बार रिकॉउटिंग में केवल 6 वोटों से जीत दर्ज की। नैनीताल नगर पालिका में कांग्रेस की डाॅ सरस्वती खेतवाल ने भाजपा की जीवंती भट्ट को पराजित किया।
कालाढूंगी नगर पंचायत से निर्दलीय रेखा कत्यूरा, रामनगर नगर पालिका से निर्दलीय मो, अकरम और लालकुऑ से निर्दलीय सुरेंद्र लोटनी ने जीत दर्ज की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page