ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। नैनीताल के भूमियाधार में एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान अनूप कुमार के रुप में हुई है। । मौके पर हालातों को देखने के बाद मृतक किसी वाहन से गिरकर या टकराकर हादसे का शिकार होना माना गया है।

नैनीताल से भवाली मार्ग में भूमियाधार गांव स्थित शिव मंदिर से नीचे को जाने वाली पखडण्डी में तड़के 40 वर्षीय स्थानीय ग्रामीण अनूप कुमार ‘जोगा’ का खून से लथपथ शव मिला। ग्रमीणों ने इसकी सूचना तल्लीताल पुलिस को दी। एस.ओ.रमेश बोरा के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची।
शव की शिनाख्त करने के बाद मौत के कारणों की तलाश की गई। मौके पर बाइक की रगड़ और खून के निशान मिलने के बाद प्रथम दृष्टया मृतक को किसी बाइक से टक्कर लगना या बाइक से गिरने से मौत होने की संभावना जताई गई। मौके पर ग्रामीणों और मृतक अनूप के रिश्तेदारों की भीड़ लग गई।
एस.ओ.ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आशंका जताई जा रही है कि हादसा रात में हुआ होगा और सवेरे तक खून का रिसाव मौत का कारण बना होगा। इस मौके पर एस.आई.सतीश उपाध्याय, श्याम सिंह बोरा, कांस्टेबल मब्बु मियां, कांस्टेबल हरीश नाथ, कांस्टेबल मलकीत और कांस्टेबल दीपक जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page