ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश। पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव में बछिया को लेकर विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को बांस के डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

पौड़ी के एसएसपी लोकेश्वर सिंह के मुताबिक, यमकेश्वर थाना क्षेत्र के गांव पंचूर की घटना में स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि दो भाइयों में झगड़ा हो गया है। सूचना के अनुसार, पुलिस टीम प्रभा देवी के घर पहुंचीं। जांच में पता चला कि प्रभा देवी के दो बेटों के बीच बछिया को लेकर विवाद हुआ, जिसमें बड़े बेटे रविंद्र मोहन ने बांस के डंडे से पीट-पीटकर भाई राकेश मोहन की हत्या कर दी। घटनास्थल से 42 वर्षीय राकेश का शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस टीम ने सबूत जुटाने के साथ ही घर के पास ही हत्यारोपी बड़े भाई रविंद्र मोहन को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि मुकदमा राकेश की मां प्रभा देवी की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page