ख़बर शेयर करें -

 

देहरादून। राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एस.रामास्वामी के बेटे यशोवर्धन के खिलाफ 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी और फर्जी पहचान बताने का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने कहा कि गढ़ी कैंट निवासी अंशुल उपाध्याय ने तहरीर देकर बताया कि बीते मार्च में वह यशोवर्धन से मिला था। आरोपी ने खुद को केंद्र सरकार की गुप्त एजेंसियों और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप से जुड़ा अफसर बताया। उसने अंशुल को उसकी दिवंगत मां के नाम पर सुमन हेल्थ एंड ब्लेसिंग्स, हाउज द होस और यूरेका फ्राग्स नामक कंपनियों के पंजीकरण का झांसा दिया। साथ ही भरोसा दिया कि वह अपनी पहुंच से स्टार्टअप इंडिया के तहत इन कंपनियों को 20-25 लाख की फंडिंग दिलाएगा।

 

आरोप है कि यशोवर्धन ने राजपुर रोड स्थित होटल जिंजर में बुलाकर पंजीकरण के नाम पर प्रति कंपनी 36 हजार रुपये लिए। कस्टम विभाग से सस्ते आईफोन दिलाने के नाम पर भी दो लाख रुपये ऐंठे। आरोपी ने कुल 15 लाख रुपये की ठगी की। वादे पूरे नहीं होने पर पीड़ित को ठगे जाने का अहसास हुआ। पैसे मांगने पर आरोपी ने नंबर ब्लॉक कर दिए। भट्ट ने बताया कि यशोवर्धन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page