ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। हरियाणा पुलिस मंगलवार को प्रेमी के साथ मिलकर दादी की हत्या करने वाली युवती को लेकर हरकी पैड़ी क्षेत्र में पहुंची। यहां स्थानीय पुलिस की मदद से पुलिस ने युवती को साथ लेकर हरकी पैड़ी क्षेत्र में हत्या में इस्तेमाल छिपाए गए चाकू और पंच के अलावा आर्टिफिशियल ज्वेलरी बरामद की।
पुलिस के मुताबिक, थाना कालका जिला पंचकूला में एक युवती ने बीती 16 जुलाई को अपने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर अपनी दादी को मौत के घाट उतार दिया था। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दोनों ने स्कूटी से हरिद्वार पहुंचकर हत्या में प्रयुक्त चाकू, पंच के साथ ही आर्टिफिशियल ज्वैलरी, कपड़े हरकी पैड़ी क्षेत्र स्थित पालिका बाजार में छिपाए थे और दोनों यहां से भाग निकले थे।
हरियाणा पुलिस ने दोनों को रामगढ़ से गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को थाना कालका जिला पंचकूला हरियाणा से एसआई सतीश कुमार टीम युवती को लेकर हरिद्वार पहुंचे। पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाई गई आरोपी सृष्टि ने चाकू, पंच, आर्टिफिशियल ज्वैलरी व कपड़े पालिका बाजार से बरामद करवाए। बरामदगी के बाद रात में पुलिस उसे लेकर वापस लौट गई। इसकी पुष्टि नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page