ख़बर शेयर करें -

संपादक अजय अनेजा

हल्द्वानी-

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 17.02.2023 की शाम घोषित सहायक अभियोजन अधिकारी के अंतिम चयन सूची में हल्द्वानी बार एसोसिएशन की महिला उपाध्यक्ष कु0 रजनी पाल का चयन होने पर हल्द्वानी के अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया हैं। रजनी पाल ने हल्द्वानी एम बी पी जी कॉलेज से एम कॉम करने के बाद रूहेलखंड विश्वविद्यालय से एल एल बी की परीक्षा उत्तीर्ण की तथा हल्द्वानी सिविल एवं दण्ड न्यायालय में वकालत का व्यवसाय प्रारंभ किया। वह आवास विकास हल्द्वानी के एक सामान्य परिवार से है
रजनी पाल बताती हैं कि हल्द्वानी में कार्यरत अभियोजन अधिकारी श्रीमती दीपा रानी से उन्होंने प्रेरणा ली तथा वरिष्ठ अधिवक्ता व बार कौंसिल के सदस्य सचिव श्री मेहरबान सिंह कोरंगा व श्री सुनील कर्नाटक जी का आशीर्वाद व मार्गदर्शन सदैव साथ रहा।
रजनी पाल ने बताया कि उनकी सफलता में विशेष योगदान उनके चैम्बर के साथी अधिवक्ता प्रदीप लोहनी का रहा हैं जिन्होंने उन्हें समय उपलब्ध कराया तथा तैयारी के लिए हर प्रकार से मदद की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page