ख़बर शेयर करें -

भवाली। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में बीते दिनों सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। जिसमें नैनीताल जिले के रातीघाट निवासी संजय बिष्ट भी शहीद हो गए थे। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर हेलिकॉप्टर से सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से होते हुए रातीघाट लाया गया और सैन्य सम्मान के साथ विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित दी गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद संजय के परिजनों से फोन में वार्ता कर सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के वीर सपूत संजय बिष्ट के बलिदान को प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरा देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिवार को दुख सहने को असीम शक्ति की प्रार्थना की। सरकार परिवार के साथ खड़ी है और परिजनों को हर संभव मदद दी जाएगी। इसके साथ ही केंद्रीय रक्षा एवम पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट की तरफ से एसडीएम कोश्याकोटुली विपिन पंत ने पुष्पांजलि अर्पित की।

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने शहीद संजय के परिजनों से मिलकर सांत्वना देते हुए अंतिम संस्कार यात्रा में पहुंच कर पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ब्रिगेडियर गौरव बग्गा,एसपी सिटी क्राइम डॉक्टर जगदीश चंद्र, उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक अरविंद पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, गोपाल रावत, मनोज जोशी, पूर्व सैनिक कुंदन सिंह चिलवाल समेत कई सेना के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page