ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में देहरादून समेत सभी मैदानी जिलों में गर्मी की तपिश कम नहीं हो रही है। हर रोज गर्मी नया रिकॉर्ड बना रही है। बुधवार को दून का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 2022 में 12 जून को इतना तापमान दर्ज किया गया था। इसके अलावा हल्द्वानी और रुद्रपुर का तापमान 43:5 तक पहुंच गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन तक गर्म हवाएं चलेंगी। इस वजह से गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
वहीं, राज्य के मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। देहरादून में मौसम साफ रहेगा। झोंकेदार हवाओं के साथ दून का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page