ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के दयाल एंक्लेव में पांच दिन पहले छात्र सुमित की गोली मारकर फरार हुए आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छात्र के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक रिवाल्वर, चार जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया है। आरोप कि रंजिश के चलते सुमित से विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी सावन ने गोली मारी थी।

पार्क में बीते 29 सितंबर की रात को फायरिंग से सुमित चौधरी की मौत हो गई थी। मृतक के भाई पुनीत चौधरी ने शिकायत में आरोप लगाया कि सावन, कृष्णा और अन्य युवक इस घटना में शामिल हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि तीनों दोस्त पार्क में हथियार लेकर खेल रहे थे और इसी दौरान गोली चल गई।

एसएसपी के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र शाह के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, इलेक्ट्रॉनिक निगरानी की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार दबिश और सुरागों के आधार पर आरोपी को गुरुवार को बैरागी कैंप क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक सुमित से उनकी पुरानी पहचान थी और आपसी विवाद के चलते उन्होंने घटना को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सावन पुत्र हरि सिंह, निवासी जमालपुर कलां कनखल, निशांत पुत्र गोविंद, निवासी शांति बिहार कॉलोनी, ज्वालापुर मूल निवासी ग्राम रणसुरा, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर और कृष्णा पुत्र तेजपाल, निवासी राजीव नगर कॉलोनी, लाल मंदिर, ज्वालापुर बताया है।

पुलिस टीमें प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र शाह, एसएसआई नितिन चौहान, जगजीतपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक, हेड कांस्टेबल सन्नी सिंह, कांस्टेबल सतेन्द्र सिंह रावत, कांस्टेबल प्रलव चौहान और कांस्टेबल उमेद सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page