ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर चामी के समीप डामटा में पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार वाहन चालक सहित तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। पिकअप वाहन परचून का सामान लेकर मोरी जा रहा था, तभी हादसा हो गया।
डामटा (उत्तरकाशी) में एक यूटिलिटी खाई में गिरने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
चौकी प्रभारी नौगांव एसआई राजेश कुमार ने तीनों लोगों के मौत की पुष्टि की है। शवों को खाई से बाहर निकाला गया, जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page