ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल के ज्योलीकोट क्षेत्र में देर रात एक सिलिंडर से भरा ट्रक गहरी खाई में गिर गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार सिलिंडर से भरा एक ट्रक (यूके 04 सीबी 3098) देर रात भवाली से हल्द्वानी को जा रहा था। ज्योलीकोट में पुलिस चैक पोस्ट के समीप ट्रक चालक को हल्की झपकी आई और ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। ट्रक की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ी सीज पिकअप भी खाई में गिर गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चालाया। पुलिस ने ट्रक में सवार तीनों लोगों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। एसओ रमेश बोरा ने बताया कि चालक गोविंद सिंह गुरना निवासी पिथौरागढ़,जितेंद्र सिंह, पाली कनालीछीना पिथौरागढ़ व मोहित जुकरिया मोटाहल्दू भगवानपुर हल्द्वानी तीनों ट्रक सवार सुरक्षित हैं। जिनको निजी वाहन से हल्द्वानी भेज दिया गया है। ट्रक में खाली सिलिंडर होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।
रेस्क्यू करने वालों में ज्योलीकोट चौकी से कांस्टेबल चनीराम आर्य, मलकीत कंबोज, धर्मेंद्र साहनी, दीपक जोशी व होमगार्ड ओम प्रकाश मौजूद थे। एसडीआरएफ ने तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page